वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग का चौड़ीकरण कार्य के लिए सड़क के किनारे खोदाई शुरू हो गई है। मनोरी चौराहे से सड़क के पश्चिम तरफ पटरी बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई हो रही है।
सड़क के किनारे खोदाई करने से भिटीया, ओसापुर, सहित अनेक स्थानों पर आसपास के लोगों को परेशानियों का भी सामाना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी प्रमोद, लक्ष्मण, रामजी, महेंद्र आदि ने बताया कि दुकान के सामने खोदाई से ग्राहक हीं आ पा रहे हैं।
इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। इसी प्रकार भिटीया चौराहे पर सड़क के बगल में सब्जी की दुकान लगाने वाले परेशान हैं।
राजेश, संजय, राकेश,सहित अनेक लोगों का कहना है कि अब तक सड़क के किनारे लगे पेड़ों की कटाई नहीं की गई और सड़क चौड़ी करण के लिए खोदाई शुरू कर दी गई।
इससे पेड़ के गिरने का खतरा बढ़ गया है। इस मार्ग के मुख्य सड़क से सटाकर खोदाई किया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है। अवर अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि आवश्यकतानुसार पेड़ों की भी कटाई कराई जाएगी। इसके बाद चौड़ी करण कार्य किया जाएगा।