बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक मंगलवार को खीरीघाट स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें आठ मई को कौशांबी जिले में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों व प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष सुुभाष चंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में किसानों को आपदा राहत की धनराशि न मिलने के कारण उनकी दुर्दशा और व्यापार प्रभावित होने की बात रखी गई। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री से मिलने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त ने कहा कि सभी प्रशासनिक कार्यालयों में अलग से व्यापारी विंडो की स्थापना का सुझाव भी रखा गया। जिला महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना ने कहा कि वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय की ओर से विधान सभा चुनाव से पहले व्यापारी पेंशन योजना लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाए जाने की बात कही गई, जिस पर सबने सहमति जताई।
व्यापारी नेता जयेश सिंह मुन्ना ने किसानो को आपदा राहत की धनराशि दिलाने के लिए कमिश्नर से मिलने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने मान लिया। इस मौके पर रमेश सिंह, सुनील गिरि, पंकज त्रिपाठी, गौरीशंकर पाल, विवेक त्रिपाठी, विश्वनाथ वर्मा, इंद्रभुजा पांडेय, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, जयंत गुप्ता, प्रसून शुक्ल, दिनेश सिंह, सीके अग्रहरि, अयोध्या प्रसाद कसौधन, शिवश्याम चौधरी, अनिल सिंह, राधेश्याम अग्रहरि, विनय सिंह, संदीप मद्धेशिया, मनोज पांडेय, अमन गाडिया आदि रहे।
मुख्य अभियंता विद्युत को ज्ञापन
बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्य अभियंता विद्युत को ज्ञापन देकर शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या से अवगत कराया। बताया कि त्रिपाठी गली से मालवीय रोड तक, रंजीत चौराहे से जिला महिला अस्पताल, काली मंदिर रेलवे स्टेशन से नई बाजार तक सुर्तीहट्टा क्षेत्र में हाई वोल्टेज से घरेेलू इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उपकरण जल जा रहे है। इसे ठीक कराए जाने की मांग की। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर पाल सिंह जल्लू, जिला कोषाध्यक्ष धीरज सचदेवा, नगर अध्यक्ष सूर्यमोहन सिंह, अर्जुन चौधरी, मनोज जायसवाल, अशोक गाडिया, प्रमोद गुप्ता, अतुल शुक्ल, हाजी मोहम्मद आलम, सुखदेव मल्होत्रा, रामप्रकाश बरनवाल, अरविंद बथवाल, शेर अली, दिनेश दुबे, संदीप सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश साहू आदि मौजूद रहे।