फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में पूरे परिवार को किया लहूलुहान

Sun, 20 Oct 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट में घायल सलोनी
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के औसापुर में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। औसापुर में भूमि विवाद के चलते कुछ मनबढ़ों ने पूरे परिवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान स्थिति में पिता व पुत्री वाल्टरगंज थाने पर जब पहुंचे तो पुलिस उनकी स्थिति देख कर दंग रह गई।
पुलिस के अनुसार, औसापुर गांव निवासी चंद्रभान बरनवाल और बानगढ़ निवासी सत्यनराण यादव के बीच भूमि को लेकर कई वर्षों से मुकदमा दर्ज चल रहा है। रविवार को बानगढ़ निवासी सत्य नरायण यादव परिवार के कुछ लोगों के साथ विवादित भूमि पर लोहे की गुमटी रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान ने आपत्ति दर्ज कराई तो सत्यनरायण यादव व उनके साथ के लोग लोहे का सरिया, डंडा लेकर चंद्रभान के परिवार पर हमला बोल दिया। चंद्रभान, उनके पिता अदालती, पत्नी सुमन, बेटी सलोनी घायल हो गईं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार सहनी ने बताया कि मामले में सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें