बस्ती। कप्तानगंज के एक पेट्रोल पंप के सामने से जत्था बनाकर निकले बाइक सवारों ने राहगीर का मोबाइल फोन छीन लिया।
कप्तानगंज क्षेत्र के लबड़ापुर निवासी सुनी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9:45 बजे वह बाजार जा रहे थे। बाजार की तरफ से तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोग पहुंचे। उनमें से एक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और कप्तानगंज की तरफ भाग निकले। हरदी बाजार तक पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिले। घटना की दुबौला पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद