फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों ने जुलूस निकाला, नारेबाजी

Fri, 07 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
27 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों और अवर अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को रैली निकाल कर अपनी मांगें बुलंद कीं। रैली पीडब्लूडी प्रांतीय खंड कार्यालय से निकलकर कचहरी होते हुए जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। वहां जोरदार नारेबाजी हुई। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने के निर्णय को दोहराया गया।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हड़ताल डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल का दसवां दिन था। सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के संघ भवन पर एकत्रित हुए। सभा कर सरकार के रवैये की आलाचना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरईडी के प्रांतीय संगठन मंत्री संतराम वर्मा और संचालन जनपद सचिव अजय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर डीएस  सिंह, ओमकार यादव, संतराम  वर्मा, ठाकुरदीन, रजनीकांत, जयप्रकाश कश्यप, भानुप्रताप मिश्र, आरपी  दुबे, योगेंद्र प्रसाद,  देवेंद्र, केएन  तिवारी, शैलेश कुमार नायक, एके  सिंह एवं सुरेश प्रसाद, डीपी शाही,  डीएस  सिंह, रजनीकांत  यादव, सुशील कुमार भारती, रामदुलारे, प्रमोद कुमार  सिंह,  कृष्ण कुमार  मिश्र,  चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें