फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई से प्रशिक्षित 34 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई से प्रशिक्षित 34 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले के तहत कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने नए रोजगार के तमाम अवसर पैदा किए हैं। जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। मेले में 20 अधिष्ठानों ने 34 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रयास करना चाहिए। स्वरोजागर के लिए सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। कठिन परिश्रम करने के बाद ही सुनहरे भविष्य का रास्ता प्रशस्त होता है। आईटीआई संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण व प्रशिक्षु पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षुओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने प्रधामंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने मुकेश गुप्ता, सुजीत कुमार, बालेंद्र कुमार, सूरज गौतम, गोपेेश्वर चंद्र श्रीवास्तव सहित 34 प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन फोरमैन राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर अप्रेंटिसशिप प्रभारी उमारमण त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, उदय प्रकाश पासवान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, लवकुश यादव, दयाशंकर मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें