फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कानून और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती पर दिया जोर

Fri, 17 Oct 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। आगामी त्योहारों दीपावली और छठ पूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने चेन स्नेचिंग और लूट पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दस वर्षों के अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों और लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए कहा। आगामी त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का त्वरित खंडन और जरूरी कार्रवाई की हिदायत दी। डीआईजी ने वांछित और पुरस्कार घोषित आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही पटाखा विक्रेताओं और भंडारण स्थलों, शस्त्र और कारतूसों के सत्यापन तथा गो-तस्करी रोकने के लिए रात्रिकालीन चेकिंग की हिदायत दी।
विज्ञापन

महिला एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने साइट्रेन पोर्टल पर प्रशिक्षण पूरा कराने और पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, सीएम जनता दर्शन तथा अन्य शिकायतों समयबद्ध निस्तारण के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें