फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर-घर स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने का आह्वान

Fri, 17 Oct 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के अभ्यास वर्ग में घर-घर स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रांत के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन का शुभारंभ सुबह 10 बजे भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय थे। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत नगर की चेयरमेन नीलम सिंह राना उपस्थित रहीं।
डॉ. वार्ष्णेय ने आरोग्य भारती की स्थापना के उद्देश्य और परिवार तथा स्वास्थ्य पर संगठन की सोच पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आरोग्य भारती बिना किसी दवाई के स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देती है और देशभर में स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उद्बोधन में महेश शुक्ला ने आरोग्य भारती के कार्यों की सराहना की और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में संगठन के योगदान को अविस्मरणीय बताया। संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर पंचायत नगर में योगा, स्वच्छता और वृद्धजन सम्मान जैसे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि आरोग्य भारती की प्रेरणा से ये कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद बिहारी ने व्यसन मुक्ति पर व्याख्यान देते हुए मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को भी नशे के रूप में बताया और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के सचिव डॉ. दीपक सिंह ने किया। प्रांत संरक्षक डॉ. सत्य पांडेय और प्रांत अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने संगठन विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की।
समापन सत्र में आशिमा सिंह ने अतिथियों को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं की सराहना की और बस्ती में आरोग्य वाटिका बनाने के लिए स्थान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें