पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में मीना मंच में शामिल छात्राएं।
गौर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में बृहस्पतिवार को मीना मंच के तत्वावधान में मेला का आयोजन हुआ। बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने बताया कि बीएसए अनूप कुमार व बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर विद्यालय में मीना मेला का आयोजन किया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विद्यालय की छात्रा शिल्पा, प्रीति, रानी, प्रिया, रिद्धि, सिद्धि, मुस्कान, आरोही, पलक, शिवांगी, संगम, माला आदि ने आकर्षक ढंग से स्टॉल लगाकर उसकी अच्छाइयों के बारे में अन्य बालिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों को जानकारी दी। कहा कि इस तरह के मंच प्रदान किए जाने से बालिकाओं की प्रतिभा में निखार आता है। मेले का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करना है। लिंगआधारित भेदभाव के प्रति सजग रहना। बाल विवाह व महिला शिक्षा जैसे मुद्दों पर यह मंच जागरूकता फैलाने का कार्य करता है। इस मौके पर अभिषेक कुमार यादव,राजेश कुमार,आंचल पाल, अनुपम पांडेय, अख्तरून निशा,रामशंकर पांडेय,शैलेश सिंह, शीला देवी आदि मौजूद रहे।