पुलिस लाइंस में आयोजित किया गया व्यापारी अधिकारी सम्मेलन- विज्ञप्ति
बस्ती। उद्योग व्यापार संगठन की तरफ से पुलिस लाइंस सभागार में संगोष्ठी हुई। बतौर मुख्य अतिथि डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज देश की रीढ़ है। देश को सबसे ज्यादा राजस्व व्यापारी समाज देता है। हमारा प्रयास रहता है व्यापारी समस्याओं का निराकरण त्वरित किया जाए।
एसपी अभिनंदन ने कहा कि शहर को रोड जाम की समस्या से मुक्त करना है, जो कि व्यापारियों के सहयोग से संभव है। अपील किया कि व्यापारी समाज चोरी के सामान की खरीदारी बगैर जांच के ना करें। कहा कि शीघ्र ही थाने स्तर पर व्यापारी समस्याओं के निदान के लिए एक कमेटी व्यापारी और पुलिस के बीच गठन किया जाएगा।
संयोजक जगदीश अग्रहरि ने सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, व्यापारी संत कुमार कसौधन, प्रमोद सिंह पप्पू, उमेश मद्धेशिया, शिव कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी समाज के लोग उपस्थित रहे। संवाद