फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों का धरना नौवें दिन भी जारी
विज्ञापन

सोमवार को वाराणसी में एमडी आफिस पर होगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले क्षेत्रीय ओमप्रकाश तकनीकी कर्मचारी (टीजी 2) के प्रकरण के विरोध में मुख्य अभियंता (वितरण) के कार्यालय पर निगम कर्मियों का धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। संगठन ने बताया कि शनिवार और रविवार को धरना स्थगित रहेगा। सोमवार को पूर्वांचल के सभी जिले के कर्मचारी वाराणसी में एमडी आफिस पर धरना देंगे।
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने की शुक्रवार को अध्यक्षता करते हुए मो. नासिर ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता। तकनीकी साथी अपने आंदोलन को तेज करते रहेंगे। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अमरनाथ ने कहा कि जो ओमप्रकाश के साथ हुआ है उस को लेकर संघ के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि संघ सदस्य व पदाधिकारी गण इस मुद्दे को लेकर प्रबंधन से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जिला उपाध्यक्ष अली अहमद ने बताया कि आंदोलन का नौवां दिन है। जिसे देखते हुए प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर जांच की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। प्रतीत हो रहा है कि जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट बस कुछ दिनों में प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत कर देगी। पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति संगठन की ओर से अपने स्तर से जांच की प्रक्रिया पर अपनी नजर रखे हैं। धरना में विजेंद्र चौहान, रामपुकार, इस्लाम सूरज प्रजापति, रामजी मिश्र, अखिलेश यादव, मुलायम यादव, आशीष कन्नौजिया, सुधीर, सत्यप्रकाश शुक्ल, बजरंगबली, सुनील कुमार, अजीत अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें