विक्रमजोत। विक्रमजोत विद्युत उपकेंद्र पर सभी पांचों फीडरों की मशीनों का मरम्मत कार्य होने के चलते शनिवार को आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपकेंद्र विक्रमजोत क्षेत्र के कवलपुर, मलौली गोसांई, बस्थनवा, पटकापुर, खतमसराय, केशवपुर, रिधौरा, हनुमानगंज, केनौना सहित आधा दर्जन बड़े बाजारों के मिनी उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का जरूरी कामकाज ठप हो गया।
दो दिन पूर्व भीषण आंधी के चलते 33/11 केवीए में लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे इलाके की लगभग 20 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सहायक अभियंता एसडीओ अक्षय यादव ने बताया की फीडर मशीन में नमी आ जाने से अप डाउन में बार बार दिक्कत आ रही थी। गोरखपुर की टेक्निशियन टीम आई है। शाम सात बजे काम खत्म हो जाएगा। फिर ट्रायल कर 9 बजे रात सभी फीडरों पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।