फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार घंटे गुल रही फव्वारा तिराहे की बिजली

Wed, 10 Sep 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र अमहट के आवास विकास 11 केवी फीडर से जुड़े ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से फव्वारा तिराहा क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे करीब 10 हजार आबादी को मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आवास विकास फीडर से जुड़े बीडीए कार्यालय, फव्वारा तिराहा, आवास विकास कॉलोनी को सप्लाई दे रहे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे लाइन ब्रेक डाउन में चली गई।
उपभोक्ता विनोद, राकेश, घनश्याम, ओम प्रकाश, राहुल, सौरभ ने बताया कि तीन बजे अचानक बिजली कट गई। काफी देर उपभोक्ताओं ने इंतजार किया, लेकिन जब दो घंटे बाद शाम पांच बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो कुछ लोगों ने पावर हाउस के एसएसओ को फोन किया, तब लोगों को गड़बड़ी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों के अथक प्रयास के बाद शाम सात बजे के करीब आपूर्ति शुरू हो सकी। अघोषित कटौती के चलते उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। कहा कि उमस वाली इस चिपचिपी गर्मी में बिजली कटौती से परेशानी हो रही है।
कई लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। इससे लोगों का घरों में रहना दुश्वार हो गया। गर्मी से बेहाल लोग पसीना पोछते नजर आए। कई घंटे बिजली न आने से बिजली के सभी कार्य ठप पड़ गए थे। जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर में जो खराबी थी उसे ठीक कराया गया। बाद में ट्रांसफार्मर बदलकर सेवा सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें