फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोबहा में नकब काटकर जेवरात समेत नकदी चोरीे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थानाक्षेत्र के धोबहा गांव के एक घर में चोरों ने नकब काटकर जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रात में इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना डायल-112 व गौर पुलिस को दी। गौर थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी पीड़ित अब्दुल गफ्फार ने बताया कि सोमवार की रात 8:30 बजे परिवार खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसी बीच नकब काट कर चोर घर के अंदर घुस गए और घर में अलमारी में रखा सोने का हार, नाक, कान व गले के जेवर, माला व चांदी की एक जोड़ी पायल, 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए और गुहार लगाई। जब तक ग्रामीण पहुंचे चोर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें