फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली निगम की विजिलेंस टीम का छापा, मचा हड़कंप

Thu, 12 Dec 2024 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज ऐजेंसी
विज्ञापन

बस्ती/बभनान। नगर पंचायत बभनान व ग्रामीण क्षेत्रों में विजिलेंस टीम ने कई जगह छापा मारा। टीम के पहुंचने की सूचना पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। कई ग्रामीण खेतों में सिंचाई के लिए बिछाई गई केबल और मोटर छिपाने के लिए भागदौड़ करते दिखे। कार्रवाई का ब्योरा अभी टीम नहीं दे सकी। टीम के सदस्यों ने बताया कि कार्रवाई का ब्योरा तैयार कर जानकारी दी जाएगी।
बुधवार को बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने गौर और पैकोलिया थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारा। बेलवरिया जंगल, उकरहा व नगर पंचायत के उसका गांव सहित कई गांवों में टीम ने बिजली कनेक्शनों की जांच की। छापे के दौरान सबसे पहले टीम उसका गांव में पहुंची। गांव में मीटर न लगा होने पर विद्युत चोरी का केस व क्षमता वृद्धि कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चर्चा है कि जहां भी टीम ने छापा मारा, वहां कमियां मिलीं। संबंधित को बस्ती आकर मिलने के लिए कहा गया। बिजली निगम के अवर अभियंता गौर अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें छापे के बारे में जानकारी नहीं है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें