फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरों के सहारे बिजली चोरों को पकड़ेगा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबिरों के सहारे चोरों को पकड़ेगा विद्युत निगम
विज्ञापन

बस्ती। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम अब मुखबिरों का सहारा लेगा। चोरों का नाम, पता बताने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। माना जा रहा है कि निगम की यह पहल बिजली चोरों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू से पहले विद्युत निगम बड़े स्तर पर अभियान चलाकर बिजली चोरों पर कार्रवाई कर रहा था। परिणाम स्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन बिजली आपूर्ति करीब 21 घंटे की हो गई। लेकिन कर्फ्यू हटने के बाद कार्रवाई में तेजी नहीं आ रही है। मुख्य अभियंता स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभियंताओं व कर्मचारियों के धरने के कारण कार्रवाई में तेजी नहीं आ रही है। मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए आमजन की मदद ली जाएगी। गैर कानूनी तरीके से बिजली इस्तेमाल करने वालों की जो व्यक्ति सूचना देगा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। चोरी की सूचना सीधे मुख्य अंभियंता कार्यालय को दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें