फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घिसाई मशीन में उतरा करंट, मजदूर की मौत

Sun, 17 Mar 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मड़वानगर स्थित लाल बहादुर चौधरी के मकान में शनिवार दोपहर को पत्थर की घिसाई कर रहे वाल्टगंज क्षेत्र के भरौली बाबू निवासी 24 वर्षीय मजदूर मनीष यादव की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने पर मौके पर मौजूद मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि मनीष मशीन के ब्लेड पर पानी की धार गिराकर पत्थर की घिसाई कर रहा था।अचानक मशीन में करंट उतर गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर शाम चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें