फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्राम न्यायालय का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Sun, 17 Mar 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दुबे के नेतृत्व में शनिवार को अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय तहसील में जाने का विरोध किया। जनपद न्यायालय के गेट नंबर दो पर उपस्थित हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालय हर्रैया तहसील में स्थानांतरित होने से न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाएंगे। न्यायालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ेगा। इससे वादकारियों को समुचित लाभ नहीं मिल पाएगा। मौके पर सिविल बार अध्यक्ष बद्री दुबे, जनपद बार अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, यंग बार के शेषनाथ पाठक, विश्वनाथ पांडेय, रमापति पांडेय, विजय गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें