फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 555 मजरों को नहीं मिला सौभाग्य का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 555 मजरों को नहीं मिला बिजली का ‘सौभाग्य’
विज्ञापन

बस्ती। हर घर बिजली से रोशन हो इसके लिए सरकार की ओर से सौभाग्य योजना चलाई गई है। लेकिन अब भी जिले के 555 ऐसे मजरें हैं जिन्हें इस ‘सौभाग्य’ का लाभ नहीं मिला है। इन मजरों में दिन ढलते ही अंधेरे का आलम हो जाता है।
बता दें कि जिले में इस योजना के तहत लगभग 196 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। विभाग के अनुसार फरवरी 2019 तक 19 हजार पोल व 442 ट्रांसफॉर्मर लगवाए गए हैं। 80 किलोमीटर 11 केवीए लाइन और 219 किमी एलटी लाइन खींची गई है। विभाग का दावा है कि एक लाख 31 हजार लोगों को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया है। लेकिन इन दावों की बानगी बहादुरपुर ब्लॉक में देखने को मिलती है। यहां के बालगोरा, बसहवां, बेला बुजुर्ग, बेलवा धंन, भिखास, बिसवां, बहुरेसर, चकदहां, डुबाकरा चौबे, डुबौली, गंगापुर, गोहधरी सहित कई मजरों में अब तक विद्युतीकरण का कार्य ही नहीं हुआ है। यहीं नहीं सैकड़ों मजरों में दिन ढलते ही अंधेरा का पहरा हो जाता है। इसके चलते महिलाओं को घरों से निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

------
इस योजना की प्रगति रिपोर्ट
- जिले में सौभाग्य योजना के तहत 1937 मजरों का विद्युतिकरण किया जाना था। जिसके सापेक्ष 1382 मजरों का विद्युतीकरण हुआ है। इसी के साथ ही 1699 ट्रांसफार्मर लगने थे और विभाग की ओर से 1651 ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। सर्विश कनेक्शन के तहत 69000 कनेक्शन दिए जाने हैं लेकिन अब तक 27392 विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन

-------
अधिकारी की सुनिए
- विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता मनीष अग्रवाल का कहना है कि सौभाग्य योजना के तहत जो कार्य छूटे हैं। उसे जुलाई के अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। सभी मजरों का विद्युतीकरण जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें