कप्तानगंज। कस्बे में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के रहने वाले परमानंद मिश्रा 80 वर्ष घर से सामान खरीदने के लिए शनिवार की सुबह कप्तानगंज बाजार आए थे। सुबह 10 बजे वे पैदल गौरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी लखनऊ से बस्ती की तरफ जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एसओ कप्तानगंज पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। बस को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू की। सूचना पर मृतक के परिजन सीएचसी पर पहुंच गए और दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक परमानंद मिश्रा की सड़क से हादसे में मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया हैं। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।