बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर में छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी बेहुली निवासी हद्दीश (73) को उसके घर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह बेटी के साथ मायके आई है। रविवार को खाना खाने के बाद बेटी दोपहर में घर के बाहर खेलने चली गई। इसी बीच गांव का बुजुर्ग हद्दीश उसे टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। जब बेटी दोपहर एक बजे तक घर नहीं आई तो वह खोजने निकली। इस दौरान चीखने की आवाज सुनकर वह आरोपी के घर के पास वह रुक गई। बेटी और बुजुर्ग को निर्वस्त्र देख उसने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया था। थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी रविवार को ही दर्ज की गई थी। सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह जेल भेज दिया गया।ध