बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
पुरानी बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के मुरलीजोत के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 1:15 बजे निजी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय राम बुझारत निवासी परसा हज्जाम थाना मुंडेरवा के रूप में हुई है। वह दोपहर में साइकिल से बस्ती से मुंडेरवा की ओर जा रहे थे। मुरलीजोत के पास उन्हें बस ने चपेट में ले लिया। निजी बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।