फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिर से चेन झपटने के आरोप में आठ महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। कांवड़ मेले के दौरान देवरिया माफी शिवमंदिर में महिलाओं की चेन झपटने के आरोप में आठ महिलाओं को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये महिलाएं संतकबीरनगर और आंबेडकरनगर की रहने वाली है। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया निवासी गुड्डी, भुल्ली निवासी सरही, मंजू निवासी लाभापार थाना जलालपुर जनपद आंबेडकरनगर के अलावा माया व सुनीता निवासी विल्डिहवा थाना बखिरा, सोनी निवासी अमरहा थाना धर्मसिंहवा, गुड़िया निवासी मुड़ेरा थाना धनघटा और मधू निवासी लड़या थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर शामिल हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन



खेत का मेड़ जोतने से मना किया तो कुदाल से हमला
बस्ती। नगर थाने के नूरचक गांव में खेत की मेड़ तोड़कर जोत लेने के विवाद में कुदाल से मारपीट की वारदात सामने आई है। नूरचक के विश्वनाथ पुत्र ठाकुरदीन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के विपक्षी पवन वर्मा ने उनके खेत की मेड़ तोड़कर जोत लिया। जानकारी होने पर उन्होंने मना किया। इस बात पर भड़के आरोपी ने कुदाल से हमला कर दिया। उनकी पत्नी चंद्रावती और बहू सीमा उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं तो उनके साथ भी मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नूरचक निवासी पवन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद



दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत



कलवारी। थाना क्षेत्र के रमचनपुर में बुधवार शाम सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय जगदेव चोटिल हो गए थे। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जगदेव निवासी रमचनपुर थाना कलवारी बुधवार शाम खेत से घर आ रहे थे। उनके गांव के पास एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उनको सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया था। चिकित्सक ने हालात नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया था। ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जगदेव की शादी नहीं हुई थी। वे अपने भाई सहदेव व गोपाल के साथ रहते थे। संवाद
विज्ञापन




हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत



दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर दुबौलिया कस्बे में सड़क पार करते समय ट्रेलर की टक्कर से घायल बेमहरी निवासी 60 वर्षीय छोटे लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दुबौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, छोटे लाल बुधवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे दुबौलिया कस्बे से पैदल घर जा रहे थे। राम-जानकी मार्ग पर दुबौलिया कस्बे में एसबीआई शाखा के पास छावनी की तरफ जा रहे ट्रेलर ने चपेट में ले लिया था। परिजन एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए थे। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद



शांतिभंग की आशंका में पांच पर कार्रवाई



सोनहा। स्थानीय पुलिस ने जमीन के विवाद में शांतिभंग करने के आरोप में पांच का चालान कर दिया। बृहस्पतिवार शाम 3:20 बजे सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के विजय मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा व जय प्रकाश मिश्रा निवासी नरखोरिया व दूसरे पक्ष के कमर अब्बास व मुन्तजिर अब्बास निवासी नौवागांव को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें