फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका को हर साल आठ करोड़...बदलेगी सूरत

विज्ञापन
कंपनीबाग-बड़ेवन पर दू​धिया रोशनी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहरी विकास को नये सिरे से फिर से खाका खींचा जाएगा। इसके जरिये शहर में नवयुग की शुरूआत होगी। इस योजना से नगर पालिका के वह सभी कार्य होंगे जो विभिन्न योजनाओं से छूट गए हैं। कॉलोनियों में विकास कार्य तेजी से होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए हर साल पालिका के खाते में आठ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही चमचमाती सड़कें, सड़कों पर दूधिया रोशनी की छटा और बच्चों और लोगों के लिए सुव्यवस्थित पार्क व डिजिटली मोड में शहर दिखेगा।
प्रदेश के बस्ती नपा समेत 58 नगर निकायों में नवयुग योजना लागू की गई है। इसमें ऑनलाइन नागरिक सेवाएं, डिजिटल गवर्नेंस, आधारभूत संरचनाओं का विकास एवं शहरों के कलात्मक सौंदर्य में सुधार के लिए अभिनव तकनीकों-नवाचारों का प्रयोग करते हुए निकाय का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इससे न सिर्फ शहर की तस्वीर बदलेगी बल्कि स्मार्ट सिटी की दौड़ में भी पालिका शामिल होने का दावा भी प्रस्तुत करेगा। बताया गया कि पालिका को हर साल नवयुग योजना में आठ करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे उत्सव भवन, आडिटोरियम, प्रदर्शनी केंद्र, मोहल्लों में पार्क, सड़क, नाली, पुराने जर्जर भवन के जीर्णोद्धार, प्रकाश व्यवस्था, जल संरक्षण, शक्ति रसोई, फूड्स प्लाजा संबंधी आदि कार्य प्रस्तावित होंगे।
नगर पालिका सामाजिक, विकसित, सेफ एवं समावेशी संरचना, पर्यावरणीय विकास, स्मार्ट आधारभूत, पर्यावरणीय, सुरक्षा, आर्थिक विकास आदि योजना के तहत कार्य होंगे।
अंत्येष्टि स्थल के साथ ही पशु शवदाह गृह भी बनेगा। बताया गया कि नगर पालिका बस्ती प्रथम श्रेणी में नहीं है, अन्यथा 12 करोड़ रुपये हर साल मिलते, मगर द्वितीय श्रेणी में होने के चलते इसे आठ करोड़ रुपये ही मिल सकेंगे।
सीसी टीवी की निगरानी में रहेगा शहर : नवयुग योजना में सीसी टीवी को भी शामिल किया गया है। इससे पूरा शहर सीसी टीवी के निगरानी में रहेगा। चौक-चौराहों के साथ ही प्रमुख स्थलों पर यह कार्य होगा। इससे सुरक्षा और पुख्ता होगा। इससे तमाम घटनाओं पर भी आसानी से अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें