फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवचयनित 26 ग्राम पंचायत अधिकारियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का हुआ सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर नवचयनित जिले के 26 अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य अभिलेखों का शनिवार को सत्यापन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) घनश्याम सागर और उनकी टीम ने अभिलेखों की जांच की। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के माध्यम से ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने से पहले उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को डीपीआरओ और उनकी टीम ने जिले के सभी 26 नवचयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया।
नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को 28 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण से पहले स्वास्थ्य परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें