फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ईसीसीई प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र डिलिया में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण शुरू हुआ। बीईओ विनोद त्रिपाठी और डीसी आलोक त्रिपाठी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), नोडल एआरपी और नोडल शिक्षक संकुल प्रतिभाग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास, खेल आधारित शिक्षण पद्धति और बुनियादी दक्षताओं के विकास को बढ़ावा देना है।
प्रशिक्षण संदर्भदाता एसआरजी अंगद पांडेय एवं रुक्मणि देवी मिश्रा ने प्रतिभागियों को ईसीसीई की अवधारणा, प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं तथा बच्चों के लिए सहज, रोचक और अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों की क्षमता संवर्धन कर प्री-प्राइमरी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। सीडीपीओ जीतेंद्र कुमार, कृष्णवेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्र, सचिन राय, एआरपी बब्बन पांडेय, ओंकार नाथ, मनोज कुमार उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी, राजकुमार, उमाशंकर पांडेय, गरिमा त्रिपाठी, विजय प्रताप वर्मा, शिवांगी पांडेय, प्रिया मौर्या, अर्चना गुप्ता, रेखा देवी, आस्था, आकांक्षा सिंह, रीता यादव, काजल दूबे, श्वेता सिंह और पुष्पवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें