बस्ती। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के नेतृत्व में ई-रिक्शा संचालक यूनियन ने 25 सितंबर को जुलूस निकालने और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यूनियन की प्रमुख मांगों में रूट परमिट रद्द किए जाने, पार्किंग की व्यवस्था, जबरिया चालान, अवैध वसूली और चालकों से दुर्व्यवहार रोकने की बात शामिल है।
संयोजक संतोष कुमार यादव ने बताया कि सभी ई-रिक्शा चालक सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच अमहट घाट पर एकत्रित होंगे। वहां से सीटू नेता कामरेड केके तिवारी तथा अन्य ट्रेड यूनियन नेता जुलूस रवाना करेंगे। जुलूस अनुशासनबद्ध तरीके से शास्त्री चौक, कंपनी बाग, पक्के पुल, नेहरू तिराहा, रंजीत काॅलोनी, रौता चौराहा और सुभाष बाबू तिराहा से होता हुआ न्याय मार्ग स्थित सीटू कार्यालय तक पहुंचेगा। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। संवाद