वॉल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित भुजैनिया गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से टकराकर पलट गया।
हादसे में कुसुम पत्नी संजय निवासी हिन्दूनगर थाना सोनहा, संतोषी पुत्री स्व. सर्वजीत, नीलम पत्नी फूलचंद निवासी नटाई थाना रुधौली, मनोज पुत्र रघुराज चौधरी कलनंदादानगर, गोलू पुत्र गुलाम हुसैन निवासी मंगलबाजार थाना पुरानी बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया।
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक गोलू, संतोषी, नीलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों को सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। संवाद