फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई. धर्मेन्द्र अध्यक्ष, अंतिमा सचिव निर्वाचित

Sat, 08 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शुक्रवार को नलकूप कॉलोनी स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में सिंचाई विभाग के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन ई. अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अधिवेशन के पहले सत्र में संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जबकि दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी व डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिलाध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में ई. धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष, ई. सुमित सिंह उपाध्यक्ष, ई. अंतिमा वर्मा सचिव, ई. अरविन्द साहनी कोषाध्यक्ष, और ई. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव लेखा परीक्षक चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि राज्य कर्मचारी आज सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं।
सेवा निवृत्त कर्मचारियों के भुगतान, लंबित मामलों और अनुशासनात्मक कार्रवाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और कोरोना काल के डेढ़ वर्ष के रोके गए महंगाई भत्ते की बहाली को लेकर परिषद संघर्षरत है।
वहीं डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिलाध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह ने सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में मिलने वाले भत्तों को समाप्त किए जाने पर नाराजगी जताई और संघर्ष तेज करने की बात कही।
विज्ञापन

अधिवेशन में प्रमुख रूप से संतोष राव, ई. महेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, सुमन प्रजापति, संध्या गुप्ता, राम पुजारी, विवेकानन्द यादव, राजकुमार, धर्मदेव और राजेश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें