भानपुर। अधिवक्ता अकेश पाण्डेय की विवादित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध दर्ज कराया। इस दौरान एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंह, केपी. सिंह, लोकनाथ उपाध्याय, लक्ष्मीकांत चौधरी, मनीश मिश्रा, उपेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, वीरेंद्र द्विवेदी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद