फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खुदी सड़क बनी मुसीबत, दो माह से अधूरा पड़ा तेनुआ सर्विस लेन

विज्ञापन
तेनुआ ओवरब्रिज के पास कीचड़ में जाता बाइदक सवार-
विज्ञापन
हर्रैया, बस्ती। तेनुआ ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर की सर्विस लेन का पूर्वी हिस्सा दो माह से अधिक समय से बदहाल पड़ा है। मरम्मत के लिए करीब एक फुट तक सड़क खोदने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश होते ही खोदी गई सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

दक्षिणी सर्विस लेन में अंडरपास से पश्चिम दिशा की ओर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन पूर्वी दिशा का हिस्सा अब भी अधूरा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क खोदे जाने के बाद से ही यहां जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। तेनुआ ओवरब्रिज के नीचे बना अंडरपास आसपास के गांवों और कस्बे के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं।
लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति और जलभराव से लोगों में नाराजगी है। पानी जमा रहने से गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें