फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से अकुलाया जनमानस, 43 तक पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से अकुलाया जनमानस, 43 तक पहुंचा पारा
विज्ञापन

बस्ती। भीषण गर्मी से आने वाले कुछ दिनों में निजात की गुंजाइश कम है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने से परेशानी बढ़ गई है। जिसके कारण घरों में भी लोगों को पसीने आ रहे हैं। गांवों में पेड़ों की छांव में लोग किसी तरह दोपहर बिता रहे हैं, लेकिन शहर के ऐसे लोगों का जीना मुहाल है, जिनके पास वातानुकूलन संयंत्र नहीं है।
रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी में लू लगने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। तल्ख धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरा ढंककर निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी लू और गर्मी से राहत के आसार कम हैं। सीजन में एक बार भी ढंग की बारिश न होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर में गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि लोगों की घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही। रविवार को चिलचिलाती धूप और गरम हवा के कारण शाम पांच बजे तक शहर की सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ और यातायात रही। हालांकि सुबह और पांच बजे के बाद कई चौराहे पर लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थों की बिक्री तेज
भीषण गर्मी में राहत के लिए शीतल पेय पदार्थों के अलावा आइसक्रीम, तरबूज एवं खीरा, गन्ने का रस, सत्तू का लोग खूब सेवन कर रहे हैं। सत्तू की लस्सी लू से बचाव के लिए काफी मुफीद होती है। इसलिए इसकी मांग अधिक है। शहर के रोडवेज, कंपनीबाग, गांधीनगर, अस्पताल चौराहे आदि भीड़भाड़ वाले एरिया में इसकी दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
लोगों की सेहत पर भीषण गर्मी भारी पड़ने लगी है। बाहर निकलने वाले लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ गई है। अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ोत्तरी दर्ज गई है। ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में हर दिन साठ से सत्तर बुखार, उल्टी-दस्त व डायरिया के रोगी आ रहे हैं जिसमें से पचास प्रतिशत को भर्ती करना पड़ रहा है। निजी चिकित्सक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि तीखी धूप के चलते बीमारी बढ़ रही है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि तेज धूप में घर से न निकलें। यदि निकलना जरूरी ही है तो शरीर ढंक कर रखें। सिर को भी ढकें।
गर्मी से बचने को लेकर बरतें यह सावधानी
- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस, शिकंजी, नींबू -पानी खूब पीएं।
- चिकनाईयुक्त, मसालेदार, जंक फूड के साथ बाहर के खाने से बचें।
- भोजन में हरी सब्जी, सलाद, दाल का उपयोग अधिक करें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, छाता, टोपी का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें