फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम में बदलाव से सांस और हाई बीपी के मरीज बढ़े

Sat, 13 Sep 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​अस्पताल में आनलाइन पर्चा के लिए कतार में लगे मरीज
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव से सांस और हाई बीपी और मधुमेह के रोगी बढ़ गए हैं। इससे जिला अस्पताल की व्यवस्था लडखड़ा गई है। बताते हैं कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रेफर कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार में कठिनाई हो रही है। आईसीयू होने के बावजूद बीपी वाले गंभीर मरीजों को हॉयर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। 10 बेड की आईसीयू की सुविधा होने के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि ट्रेंड स्टाफ और बेहोशी के डॉक्टर की कमी से आईसीयू महज शोपीस बनकर रह गया है। अस्पताल में आईसीयू के 10 बेड का अभी तक केवल वार्ड के लिए इस्तेमाल होता है। हाई ब्लड प्रेशर और सांस के गंभीर रोगी को भर्ती करने के बजाय सीधे रेफर कर दे रहे हैं।
मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि बीपी बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया। बताया गया कि दवा से कंट्रोल हो जाएगा, लेकिन परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती गई। बाद में डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती करने के बजाय मेडिकल कॉलेज कैली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार सांस के रोगी को भी आईसीयू में भर्ती नहीं किया गया और उन्हें कैली भेज दिया गया। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि बदले मौसम में बीपी, मधुमेह और सांस वाले रोगी बढ़े हैं। जरूरत पड़ने पर आईसीयू में रखा जाता है। गंभीर स्थिति होने पर रेफर कर दिया जाता है। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि आईसीयू का संचालन हो रहा है। इमरजेंसी में उसका इस्तेमाल किया जाता है। व्यवस्था में कोई कमी न हो, इस बाबत सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
-
ओपीडी में पहुंचे 1113 मरीज
जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में जांच कराने 1113 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक मरीज देखे गए। बताया गया कि सर्दी-जुकाम और बुखार के साथ खांसी वाले रोगी अधिक दिखे। चेस्ट विभाग में सांस रोगी आए। उन्हें परामर्श देकर दवाएं दी गईं। इसके अलावा त्वचा रोग विभाग में भी भीड़ दिखी।
-
मेडिकल वार्ड से मोबाइल उठा ले गया चोर
मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज का मोबाइल चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। परिजनों ने एसआईसी से शिकायत की। एसआईसी ने संबंधी सिक्योरिटी गार्ड को मौके पर भेज कर जांच कराई, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चला। सीसी टीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें