बस्ती। डिप्टी सीएम के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में उमड़ पड़े। पुलिस लाइंस से भाजपा कार्यालय तक जगह- जगह डिप्टी सीएम का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उन्हें लाद। इससे अभिभूत डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता डिप्टी सीएम है। उनका सम्मान कभी घटने नहीं दिया जाएगा। सपा का पीडीए का नारा फेल हो चुका है। कार्यकर्ता उत्साह से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएं। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला प्रभारी समीर सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह, राकेश जायसवाल, विक्की गुप्ता, अमरेश पांडेय, अमृत वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद