फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधराम साक्षर, विजय विक्रम इंटर पास

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधराम साक्षर, विजय विक्रम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण
विज्ञापन

बस्ती। महादेवा सुरक्षित विधानसभा सीट से एक ही दल से उम्मीदवार पेश करने वाले दूधराम साक्षर तो विजय विक्रम इंटर पास हैं। चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने अपने संपत्तियों का हलफनामा सौंपा है। इसमें दोनों ने शिक्षा के साथ अपने चल व अचल संपत्ति का भी ब्यौरा प्रस्तुत किया है।
दूधराम के पास करोड़ रुपये की अचल संपत्ति
समाजवादी पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन के टिकट पर महादेवा आरक्षित के उम्मीदवार दूधराम की चल संपत्ति 44.41 लाख रुपये है। इनकी पत्नी 22.82 लाख रुपये चल संपत्ति की मालकिन हैं। इनके पास अचल संपत्ति एक करोड़ 99 लाख 41 हजार 81 रुपये है। इनकी पत्नी भी करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ 31 लाख 81 हजार 283 रुपये है। दूधराम केवल साक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 48 हजार रुपये के मालिक हैं विजय विक्रम
महादेवा सुरक्षित सीट से खुद को सपा व भासपा के उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले उम्मीदवार विजय विक्रम आर्य की चल संपत्ति मात्र 48 हजार रुपये ही है। इनके पास अचल संपत्ति के नाम हलफनामा में कुछ भी नहीं है। विजय इंटरमीडिएट पास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें