फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा, जल निगम और पालिका रही निशाने पर

Sat, 13 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विकास भवन सभागार मे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक।
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी की अगुवाई में शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हंगामेदार रही। डूडा, नगर पालिका और जल निगम जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहा। बैठक शुरू होते ही कप्तानगंज के विधायक राम प्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने पूछा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवासों के निर्माण में मनरेगा से मजदूूरी के भुगतान होगा कि नहीं। इस पर सीडीओ सोबरन सिंह ने कहा कि अभी ऐसा कोई शासनादेश नहीं आया। नगर पालिका की ओर से पचपेड़िया मार्ग के निर्माण में अनियमिता का मामला उठाते हुए गुलाब सोनकर ने कहा कि इसकी जांच के लिए गठित टेक्निकल टीम का अता पता नहीं है। वहीं एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह डूडा की ओर से कराए जा रहे कार्यों को लेकर आक्रामक दिखे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मदन सिंह के घर से रौतापार मालवीय रोड तक 412 मीटर इंटर लाकिंग रोड व सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण विधायक निधि से पूर्व में कराया जा चुका था। इसके बाद 2014 में इस पर डूडा ने फर्जी तरीके से 17 लाख रुपये का भुगतान ले लिया। डूडा के अधिकारी ने कहा 365 मीटर इंटरलाकिंग फिर से बनवाई गई है, मगर जब दुबारा जांच हुई तो एक तरफ 65 मीटर और दूसरी तरफ 95 मीटर इंटरलाकिंग रोड ही बनी मिली। इस मामले को गंभीर मानते हुए सांसद के निर्देश पर डीएम ने एक बार फिर जांच के आदेश दिए है। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के प्रतिनिधि खादिम हुसैन और हरीश सिंह ने जल निगम की ओर से रिबोर किए जाने वाले हैंड पंपो से निकले पुराने पाइपों का मामला सदन में उठाया। इस पर डीएम और सीडीओ ने एक्सईएन को पूरी रिपोर्ट देने को कहा। इसके अलावा राज्यमंत्री रामकरन आर्य के प्रतिनिधि संतराम, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि शिवपाल सिंह सहित कई लोगों ने जनहित से जुड़े मामलों को बैठक के दौरान उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें