फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत के साथ विरोध, संजय का पुतला जलाया

Sat, 13 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सल्टौआ मे भाजपा के पदाधिकारियो ने विधायक संजय प्रताप जयसवाल का किया पुतला दहन।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल कांग्रेस विधायक संजय जायसवाल का जहां शनिवार को जगह जगह  लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी वहीं दूसरी  ओर भाजपा के ही कई पदाधिकारियों ने पुतला जलाकर विरोध जताया। रूधौली विधान सभा क्षेत्र के नरखोरिया काली मंदिर पर हुई भाजपाईयों की बैठक में बूथ प्रमुखों, सेक्टर अध्यक्षों व मंडल पदाधिकारियों ने संजय जायसवाल को पार्टी से  बाहर कर पार्टी कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता रामनगर मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल ने की। 
विज्ञापन

 इस मौके पर पूर्व  जिलाध्यक्ष  यशकांत सिंह, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, कमला कांत  शुक्ल, विवेकानंद पांडेय, श्याम चौधरी, राधेश्याम कचेर, बुधिसागर आदि उपस्थित  रहे। वहीं सल्टौआ कस्बे में विधायक संजय प्रताप जायसवाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भोला, अरूण, राजेश , सूर्यनाथ, राजू, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें