फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दवा व्यापारियों ने उठाया फार्म-35 का मुद्दा

Mon, 25 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीसीडीए जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हुई। जिले के सेक्टर अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे। दवा व्यापारियों ने फार्म-35 का मुद्दा उठाया। इसके विरुद्ध लड़ाई जारी रखने का फैसला किया।
विज्ञापन

प्रादेशिक संस्था ओसीडी यूपी के महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने वर्चुअली संबोधित किया। दवा व्यवसायियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर प्रकाश डाला। फार्म 35 के संबंध में बताया कि संगठन इसके विरुद्ध लड़ाई लड़ रहा है। बीसीडीए जिस तरह से दवा व्यवसायियों के हितों का संरक्षण कर रहा है, वह दूसरे जिलों के लिए प्रेरणादायक है।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर ही कर दिया जाता है। नीट के उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया।
संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह, होलसेल कमेटी अध्यक्ष शीतल पटेल, रिटेल कमेटी अध्यक्ष पवन मल्होत्रा, आशुतोष कुमार राय, योगेश कुमार भाटिया, विशाल मल्होत्रा, इंद्रमणि पांडेय, राम गोपाल कसौधन ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें