फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने बभनान व बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

Wed, 28 Oct 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ मंडल के डीआरएम आलोक कुमार ने मंगलवार को बस्ती और बभनान रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बभनान में स्टेशन पर यात्री सुविधाआें की कमी पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाते हुए इसे दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन


डीआरएम आलोक कुमार लखनऊ से आते समय दिन के 1.50 बजे पहले बभनान रेलवे स्टेशन पर रुके। यहां पर स्थानीय यात्रियों ने शिकायत कि प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है। बेंच टूटी है और हैंडपंप खराब पड़ा है।

यात्रियों ने बताया कि शाम होते ही स्टेशन पर अंधेरा छा जाता है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक वीके मिश्र को फटकार लगाते हुए यात्री सुविधाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होने स्टेशन परिसर में बने रेलवे क्वार्टर को देखा। बताया गया कि आवास जर्जर होने के चलते बरसात में टपकता है। इस पर उन्होने निर्माण सेक्शन के अधिकारियों को इसे ठीक कराने को कहा।

2.20 बजे यहां से वे बस्ती की ओर निकल पड़े। रास्ते में पड़ने वाले गौर स्टेशन पर भी वे उतरने वाले थे। उनकी विशेष ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी भी। लेकिन प्लेटफार्म पर भारी भीड़ देखकर बिना उतरे ही उनकी विशेष ट्रेन आगे बढ़ गई।

स्थानीय नेता रिंकू दुबे ने कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ डीआरएम से मिलकर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के बारे में ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन उनके न उतरने से निराशा हुई। वे तीन बजे के करीब बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतरे।

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीआरएम ने चार नंबर प्लेटफार्म पर जाकर उपरिगामी ब्रिज को देखा। यहां पर नीचे खराब रास्ते के चलते असुरक्षा को देखते हुए इसे ठीक कराने को कहा।

डीआरएम ने डारमेट्री, वेटिंग रुम में जाकर वहां की व्यवस्था में कमी पर नाराजगी जताई। अंदर साफ सफाई व सीलन को दूर कराने के उपाय करने को कहा। उन्होंने प्लेटफार्म के बाहर लगने वाले वाहनों के जमावड़े पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


साथ ही साइकिल स्टैंड की समस्या को दूर कराने के लिए कहा। डीआरएम के निरीक्षण के दौरान  सीनियर डीसीएम नीलिमा, स्वदेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें