बस्ती। शहर के कंपनीबाग क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से 19.39 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। कंपनीबाग से महरीखांवा तक 90 मीटर लंबे नाले के निर्माण से आसपास के मोहल्लों में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।
कंपनीबाग के आसपास के मोहल्लों में जल निकासी की व्यवस्था लंबे समय से प्रभावित थी। पुराना नाला संकरा होने के कारण पानी की निकासी में परेशानी होती थी। साथ ही नाले की सफाई में भी दिक्कत आती थी। समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने नाला चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके बाद 90 मीटर नाला निर्माण के लिए 19.39 लाख रुपये की स्वीकृति मिली।
नाला चौड़ीकरण होने से जल निकासी की समस्या नहीं होगी। जल्द ही जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिए गए हैं।
- अंगद गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद