फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की बनाई रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। चार नवंबर को गोरखपुर क्षेत्र में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों और रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में चार नवंबर को सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से पदयात्रा शुरू होकर गोलघर होते काली मंदिर पहुंचेगी। इसमें बस्ती जिले के विधायक, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की सहभागिता और कार्यक्रम के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह को संयोजक, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम को सह संयोजक और जिला मंत्री राकेश शर्मा को सौंपी गई। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, गजेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, प्रदीप निषाद, दिव्यांशु दुबे, विकास बरनवाल और पंकज मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें