फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चरने गईं बकरियों पर कुत्तों का हमला, चार की मौत

Sun, 10 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर के बाग में चरने गई बकरियों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। चार बकरियों की मौत हो गई। जबकि अन्य बकरियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बैजीपुर गांव निवासी राम कुबेर ने करीब दो दर्जन बकरियां पाल रखी हैं। रोज की तरह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे चरने के लिए छोड़ दिया था। जहां आवारा कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया और देखते देखते चार बकरियां को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया ।
घायल बकरियों के इलाज कराने के लिए बकरी पालक ने पशु पालन विभाग के पैराबेट साधुशरण कन्नौजिया को सूचना दिया लेकिन इलाज से पहले ही बकरियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद प्रतिनिधि विनोद यादव ने बताया कि करीब 6 माह से कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन भेड़,बकरियों व गाय भैंसों को घायल कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें