कप्तानगंज/दुबौलिया। राखी बंधवाकर लौट रहे स्कूटी सवार भाई बहन दुबौलिया थानाक्षेत्र के शुकुलपुरा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। वहां 14 वर्षीय प्रियांशी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
घायल अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ के 16 वर्षीय अभिषेक पुत्र रवींद्र कुमार अपनी फुफेरी बहन प्रियांशी के साथ अपनी बहन को पहुंचाने दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव में गए थे। वहां राखी बंधवाकर अपनी बहन को बहन को छोड़ दिया और शाम को प्रियांशी को लेकर स्कूटी से अपने घर बेलवाडाड़ जा रहे थे।
शाम 5:30 बजे राम जानकी मार्ग पर शुकुलपुरा बाजार के निकट किसी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दीा। हादसे में प्रियांशी पुत्री राम निवासी व उसका ममेरा भाई अभिषेक घायल हो गए। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद