फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुत्ता और बंदर के काटने के मामले बढ़े

विज्ञापन
पीएचसी बनकटी पर रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे मरीज-संवाद
विज्ञापन
बनकटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पर आए दिन कुत्ता, बंदर, बिल्ली के काटने से घायल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को करीब 86 मरीज रैबीज से वाचाव का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे, इसमें सबसे अधिक कुत्तों के काटने के मामले शामिल थे।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है और सोमवार को अस्पताल में सैकड़ों मरीज वैक्सीन लेने पहुंचे। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय के अनुसार सोमवार को पीएचसी पर कुत्ता के काटने से 49, बिल्ली से 22, बंदर से 11 व अन्य 4 सहित 86 मरीजों को रैबीज वैक्सीन लगाया गया है।
राहत है कि अस्पताल पर वैक्सीन उपलब्ध है। वैसे कुत्ता, बंदर, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने पर मरीज को तीन से 5 इंजेक्शन लगवाने होते हैं। ये डोज नियमित अंतराल पर दी जाती है। वहीं, रैबीज से बचने के लिए टीका का कोर्स पूरा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें