फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डाॅक्टर व गैरहाजिर कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन

Sun, 07 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक चिकित्सक सहित गैर हाजिर अन्य कर्मियों का एक दिन का वेतन कटेगा। सीएमओ डॉ. राजीव निगम के निरीक्षण में यह कर्मी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले थे। सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगने के साथ एक दिन का वेतन काटे जाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सीएचसी रुधौली के निरीक्षण में डेंटल सर्जन डॉ. अमित कुमार, वार्ड ब्वॉय रूचि पाठक, चौकीदार श्याम राज पाठक, एसटीएलएस अरशद अली गैर हाजिर मिले थे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दसिया, रुधौली की सीएचओ कोमल त्रिपाठी व एएनएम पूजा पटेल और निर्मला चौधरी जांच में गैर हाजिर मिली थीं।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरैया साऊंघाट की सीएचओ दीपिका भारती, एएनएम रीना भारती जांच के समय गैर हाजिर मिली थीं। इन सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लटकता हुआ मिला था। उक्त कर्मियों को अनुपस्थित मानते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें