फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार में मंडल स्तरीय विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लंबित परियोजनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से कारणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति बनाए रखें। किसी भी स्तर पर समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए।
बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एंबुलेंस और सिटी स्कैन सेवा, दुग्ध मूल्य भुगतान, दिव्यांग पेंशन, जल निगम, फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यटन विकास और ऑपरेशन कायाकल्प समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान बस्ती की जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना, संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, जयकेश त्रिपाठी, बलराम सिंह, वन संरक्षक रंगराजू टी, मुख्य अभियंता विद्युत विजय कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जल निगम सौरभ सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें