फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास के कार्य योजना की बैठक में भाग लें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम विकास के कार्य योजना की बैठक में भाग लें अधिकारी
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामीणों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विभागीय अधिकारी गांव के विकास की कार्य योजना तैयार करने के लिए आयोजित ग्राम पंचायत की बैठकों में भाग लें। यही नहीं वे विकास के लिए अपने सुझाव भी दें। प्रत्येक गांव में बैठक की तिथि समय एवं स्थान की सूचना का रोस्टर जारी कर दिया गया है। गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना अभी से तैयार की जाएगी। धन की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में। डीएम ने चयनित विकास कार्यो को पोर्टल पर अपलोड करने व सार्वजनिक स्थानों पर सूचनात्मक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत सहायक, फेसिलिटेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की समीक्षा कह। कहा कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए जेम पोर्टल से एजेंसी का चयन करें। समीक्षा में उन्होंने पाया कि कोविड से मृतक 66 पंचायत सहायकों में से 60 का सत्यापन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर दिया गया है। उन्होंने एक सप्ताह में शेष का सत्यापन रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया। पंचायत सहायक की नियुक्ति में प्राप्त आपत्तियों का दो दिन में निस्तारण रिपोर्ट भिजवाने के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा में उन्होंने पाया कि 142 विद्यालयों में शौचालय नहीं है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयवार सूची बीडीओ को उपलब्ध कराएं, जो मनरेगा से इसका निर्माण करवाएंगे। उन्होंने एक माह में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में किचन गार्डेन तैयार कर लिया जाए। निर्देश दिया कि जिला एंव ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें। छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि केवल 536 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, टीचर या नोडल टीचर का मोबाइल नंबर सत्यापन हुआ है, शेष 1434 का सत्यापन एक सप्ताह में कराने के लिए उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया। समीक्षा में उन्होंने पाया कि कप्तानगंज, हर्रैया, दुबौलिया में सबसे कम नोडल का सत्यापन हुआ है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा में निर्देश दिया है कि नए आवेदन पत्र की संख्या बढ़ाई जाए तथा ब्लॉको से इसकी सत्यापन रिपोर्ट समय से मंगाई जाए।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने विद्युत निगम को निर्देशित किया है कि वे विभागवार बिजली बिल बकाया की सूची उपलब्ध करा दें ताकि उसका भुगतान कराया जा सकें। इस मौके पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, बीएसए जगदीश शुक्ला, डॉ. राजेश कुमार, पूजा पाल, अनुपमा यादव, मिथिलेश बौद्ध और राजाशेर सिंह आदि मौजूद थे।
टीकाकरण की खराब प्रगति पर शासन ने जताया असंतोष
डीएम ने कसे जिम्मेदारों पर पेंच, प्रतिदिन पांच हजार का दिया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन पांच हजार कोविड टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है। बीडीओ, सीडीपीओ, सफाई कर्मी तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने ग्राम स्तरीय कर्मियों को सक्रिय कर लक्ष्य पूरा कराएं। जिले में कोविड टीकाकरण की धीमी प्रगति पर शासन ने असंतोष जताया है। ऐसे में जिम्मेदार अपने दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन करें।
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि वर्तमान में जिले में कुल 144950 टीका उपलब्ध है, इसमें से 111630 कोविशील्ड तथा 33320 को-वैक्सीन है। पूर्व में प्रतिदिन 22 हजार, फिर 44 हजार तथा वर्तमान में कुल 66 हजार टीका प्रतिदिन लगाने के लिए शासन ने लक्ष्य दिया है। वर्तमान में लगभग 21 हजार लोगों को प्रतिदिन टीका लग रहा है। जिले में कुल 28 लाख की आबादी में 1468251 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिसमें से 1139377 फर्स्ट डोज तथा 328874 सेकेंड डोज का टीका लगाया गया है।
कहा कि शासन का निर्देश है कि 25 अक्तूबर से पहले कम से कम एक ब्लॉक शत-प्रतिशत संतृप्त किया जाए। वर्तमान में रूधौली ब्लॉक में 90 प्रतिशत लोगों को फर्स्ट डोज तथा 25 प्रतिशत को सेकेंड डोज का टीका लगा है। उन्होंने रूधौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया है कि 25 अक्तूबर तक ब्लॉक के सभी लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात दुबौलिया में 75 तथा बनकटी में 73 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इन ब्लॉकों के अधिकारी भी संयुक्त प्रयास करके शत- प्रतिशत टीका लगवाना सुनिश्चित करें। कहा कि टीकाकरण के मामले में मरवटिया 44 प्रतिशत, साउघाट 46 प्रतिशत सबसे कम टीकाकरण वाले ब्लाक है। यहां टीकाकरण बढाये जाने का निर्देश दिया है। कहा कि गांव में एक स्थान पर कैम्प लगाने के बजाय अलग-अलग टोले पर कैम्प लगाया जाय। कैम्प लगाने से पहले निगरानी समिति, आशा, आगनबाडी, कोटेदार टीकाकरण से वंचित लोगों को कैम्प में लायेंगे तथा उनका टीका लगवायेंगे। निर्देश दिया है कि एमओआईसी टीकाकरण माइक्रोप्लान सभी बीडीओ, सीडीपीओ को उपलब्ध करा दें तथा जिले पर भी भेजे ताकि उच्चाधिकारियों की ओर से इसकी मानीटरिंग की जा सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. एके कुशवाहा, डीएसओ सत्यवीर सिंह, सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध, बीएसए जगदीश शुक्ल, यूनिसेफ के आलोक राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें