फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम ने रुधौली में एसआईआर फार्म की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। शनिवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इसके लिए उन्होंने रुधौली बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बीएलओ से एसआईआर फार्म के रिकॉर्ड, रिपोर्ट और अपलोडिंग की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को बिना किसी दबाव के ईमानदारी और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि रुधौली विधानसभा जनपद की एक बड़ी विधानसभा है और यहां की प्रगति रिपोर्ट पहले से ही काफी बेहतर है। इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि एसआईआर अभियान में कहीं कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में प्रगति रिपोर्ट को और बेहतर बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें