बस्ती। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के संबंध में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेबल एजेंटों को बताया कि जिले में 19,00,430 मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष 19,00,115 गणना प्रपत्र वितरित किया गया है। अब तक 11,84,380 मतदाता के गणना पत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को अपडेट कराने में सभी दलों के प्रतिनिधि बूथ स्तर पर बीएलओ का सहयोग कर अपना उत्तरदायित्व निभाएं। अपना जिला बस्ती मंडल में डाटा अपडेट करने में प्रथम श्रेणी में है। फीडिंग का प्रतिशत 62.32 है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को फार्म-6 भी दिए गए हैं, जिन्हें गणना प्रपत्र नहीं मिला है, वे लोग अपने बीएलओ से मिल कर फार्म-6 भर दें, ताकि पुनरीक्षण के बाद सूची में नाम शामिल हो सकें। मतदाता voters.eci.gov.in पर जाकर खुद का गणना प्रपत्र भर सकते है।