बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को संस्थागत प्रसव बढ़ाने की सख्त हिदायत दी। आशा कार्यकर्ता भी अहम भूमिका निभाएं। किसी भी हाल में गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए एजेंटों के जरिये निजी अस्पतालों में न जाने पाएं।
डीएम ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित कराया जाए। जिन आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लंबित है, उसे अविलंब दिलाया जाए। एमओआईसी अपेक्षित रुचि लेकर प्रगति सुनिश्चित करें। आभा आईडी स्टेटस रिपोर्ट में दुबौलिया, हर्रैया, बनकटी, सल्टौआ, भानुपर की प्रगति खराब पाए जने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर टेली कंसल्टेशन पोर्टल की समीक्षा में सुधार की जरूरत बताई। संचालन डीपीएम राकेश पांडेय ने किया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, एसीएमओ डाॅ. एके गुप्ता, डीडीओ अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद